प्राकृति का उपहार बरहल (बडहल) खाने के फायदे
बडहल एक ऐसा फल है जिसके फूल और फल दोनो खाये जाते है बडहर के फूल की सब्जी बनाई जाती हैं और फल का आचार बनाया जाता है और पकने पर फल खाया जाता है। बड़हल, बड़हर, टेऊ इसके कई नाम है। ये कटहल की प्रजाति के फल है । जिसे हमारी तरफ बड़हर कहते है। जब आम का सीजन खत्म हो जाता है तब इस बड़हर का सीजन शुरू होता है। इसके कच्चे रहने पर भी इसका उपयोग चटनी बनाने में किया जाता है। कच्चे बढ़हर का बहुत स्वादिष्ट अचार बनाया जाता है। पंजाब में टेऊ का अचार बहुत प्रसिद्ध है। इस फल के अंदर भी कटहल की तरह ही चिपकने वाला लिसलिसा सा दूध निकलता है। बचपन में हम सब इसे तोड़कर भूसे के ढेर में पकने के लिए छिपा देते थे। भूसे के गर्मी से आसानी से पक जाता था। उस समय हर तरह के फल को पकाने के लिए भूसे का ढेर सबसे बेहतरीन जगह होती थी। तब फलों को पकाने के लिए खतरनाक रसायन का प्रयोग नहीं किया जाता था। पकने के बाद बड़हर खट्टा मीठा स्वाद लिए बहुत स्वादिष्ट लगता है। यदि आपको कभी बाजार में कच्चा मिले तो अचार बनाने या पका मिले तो खाने और बच्चों को चखाने के लिए अवश्य खरीदे। यह फल सेहत के लिए फायदेमं...