प्राकृति का उपहार बरहल (बडहल) खाने के फायदे


बडहल एक ऐसा फल है जिसके फूल और फल दोनो खाये जाते है बडहर के फूल की सब्जी बनाई जाती हैं और फल का आचार बनाया जाता है और पकने पर फल खाया जाता है।
बड़हल, बड़हर, टेऊ इसके कई नाम है। ये कटहल की प्रजाति के फल है। जिसे हमारी तरफ  बड़हर कहते है।
जब आम का सीजन खत्म हो जाता है तब इस बड़हर का सीजन शुरू होता है।
  इसके कच्चे रहने पर भी इसका उपयोग चटनी बनाने में किया जाता है। कच्चे बढ़हर का बहुत स्वादिष्ट अचार बनाया जाता है। पंजाब में टेऊ का अचार बहुत प्रसिद्ध है।
 इस फल के अंदर भी कटहल की तरह ही चिपकने वाला लिसलिसा सा दूध निकलता है।
 बचपन में हम सब इसे तोड़कर भूसे के ढेर में पकने के लिए छिपा देते थे। भूसे के गर्मी से आसानी से पक जाता था। उस समय हर तरह के फल को पकाने के लिए भूसे का ढेर सबसे बेहतरीन जगह होती थी। तब फलों को पकाने के लिए खतरनाक रसायन का प्रयोग नहीं किया जाता था।
 पकने के बाद बड़हर खट्टा मीठा स्वाद लिए बहुत स्वादिष्ट लगता है।
यदि आपको कभी बाजार में कच्चा मिले तो अचार बनाने या पका मिले तो खाने और बच्चों को चखाने के लिए अवश्य खरीदे।
यह फल सेहत के लिए फायदेमंद आनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बड़हल के फल में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। बड़हल के फल का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में बेहद कारगर माने जाते हैं। रोजाना बड़हल खाया जाए तो शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं।
बड़हल का फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से स्किन में झुर्रियां नहीं आती हैं। यह त्वचा के घाव, स्किन एजिंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी असरदार माना जाता है। इसके लिए बड़हल के पेड़ की छाल को सुखाकर पाउडर बना लें। इसके बाद इसे लगाने से घाव ज ठीक हो जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी उम्र तो बढ़ेगी पर स्किन जवां दिखेगी।
बड़हल का सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चूंकि बड़हल में विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा होती है। ये विटामिन्स बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा वाले बड़हल का सेवन करना बालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं।
बड़हल के सेवन से स्ट्रेस और चिंता की समस्या में भी फायदा मिलता है। अगर आप इए नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इसके सेवन से स्ट्रेस का लेवल कम करने में फायदा मिलेगा। इसमें मौजूद तत्व शरीर को उर्जा देते हैं और चिड़चिड़ापन से भी दूर रखते हैं।
बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरा करने में बेहद उपयोगी माने जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो यह आपको शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने का काम करेगा। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं।
बड़हल का सेवन आंखों के लिए रामबाण माना जाता है। आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में इसका सेवन बहुत फायदे वाला होता है। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो इससे आपके आंखों की रौशनी भी तेज होती है। बड़हल में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद उपयोगी होता है। इसके सेवन से रतौंधी जैसी समस्या में बहुत आराम मिलता है।
इसके अलावा बड़हल के सेवन से होने वाले कई अन्य लाभ भी हैं। बड़हल में मौजूद एंटी एजिंग तत्व आपके स्किन को जवान रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेद में बड़हल को तमाम गुणों वाला बताया गया है। 
बड़हर (बरहाल) फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। अधिक मात्रा में खाने से पेट में दर्द, सूजन और गैस हो सकती है। कुछ लोगों को बड़हर से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 

Comments

Popular posts from this blog

तिल के बारे में जानकारी

बांस (bomboo) के आश्चर्य जनक तथ्य