अदरक से होने वाले फायदें जानकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी

                अदरक
अदरक एक भूमिगत तना है, जो मिट्टी के अंदर क्षैतिज रूप से बढ़ता है. यह जिंजीबरेसी कुल का पौधा है और दक्षिण एशिया का देशज है. अदरक का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है. इसे रसोई में रोज प्रयोग करे। खाना खाने से पहले थोड़ी सी अदरक खा ले जिससे आपका खाया हुआ पाचन अच्छे से हो जाएगा।
अदरक के बारे में कुछ खास बातें- 
1. अदरक का वानस्पतिक नाम ज़िंजिबर ऑफ़िसिनेल है. 
2. अदरक का इस्तेमाल भारतीय किचन में खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ चाय में भी किया जाता है. 
3. अदरक का इस्तेमाल पेस्ट और औषधियों के रूप में भी किया जाता है. 
4. अदरक में पाचन सुधारने के अलावा सूजन को कम करने और सर्दी-खांसी से राहत के लिए भी उपयोग किया जाता है. 5. अदरक को सूखाकर "सौंठ" भी कहते हैं. 
अदरक की खेती में प्रदेश - 
भारत में अदरक का उत्पादन बंगाल, बिहार, चेन्नई, मध्य प्रदेश, कोचीन, पंजाब, और उत्तर प्रदेश में ज़्यादा होता है. 
अदरक को घर की छत पर या गमले में उगाया जा सकता है. 
सर्दियों के अदरक का पानी में शहद मिला कर पीना बहुत फायदेमंद होता है। 
अदरक कच्चा खाने से लाभ -
 मुंह से दुर्गंध समाप्त, खांसी समाप्त, भूख में बढ़ोत्तरी, पाचन तंत्र मजबूत, पेट दर्द में लाभ, फैटी लिवर में लाभ, ठंड में लाभ, उच्च रक्त में लाभ, कोलेस्ट्रॉल को कम करें इस तरह से बहुत से लाभ है। 
नुकसान
अदरक खाने से पहले यह जान लेना चाहिए कि अगर आपको रक्तस्राव संबंधी कोई बीमारी है या आप एस्पिरिन जैसी रक्त को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो आपको अदरक नहीं खाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

प्राकृति का उपहार बरहल (बडहल) खाने के फायदे

तिल के बारे में जानकारी

बांस (bomboo) के आश्चर्य जनक तथ्य